short story in hindi with moral | यूट्यूबर की शादी

Rate this post

Short Story in Hindi with Moral (यूट्यूबर की शादी):

ये कहानी (short story in hindi with moral) वर्तमान युग की तस्वीर बयान करती है | आज के युग में सोशल मीडिया के माध्यम से कई लोगों का जीवन बदल रहा है | लेकिन वहीं दूसरी ओर एक घटना ने समाज के लोगों की आधुनिक शिक्षा के ऊपर सवाल खड़ा करके रख दिया | जहाँ एक यूट्यूबर की शादी ने समाज की सोच बदलने को मजबूर कर दिया | एक छोटा सा गाँव था और वहाँ अभिमन्यु नाम का एक लड़का, अपने मम्मी पापा के साथ रहता था | अभिमन्यु पढ़ाई में कमज़ोर था और इस वजह से अभिमन्यु के मम्मी पापा, उसे बहुत डांटते थे | लेकिन अभिमन्यु को पढ़ाई में बिलकुल दिलचस्पी नहीं थी | अभिमन्यु उच्चतर माध्यमिक कक्षा मैं दो बार फ़ेल हो चुका था और इसी के बाद उसने पढ़ाई छोड़ने का फ़ैसला कर लिया था और अब वह अपने दोस्तों के साथ घूमने फिरने में ही समय बर्बाद करता था | उसके घर वालों को उसकी शादी की चिंता होने लगी थी, क्योंकि सामाजिक जीवन में नौकरी करने वाले लड़के को महत्व दिया जाता है और अभिमन्यु की पढ़ाई देखते हुए उसे कोई नौकरी नहीं मिल सकती थी | एक दिन अभिमन्यु, अपने दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाने जाता है और देर रात होने के बाद भी नहीं आता | अभिमन्यु के पापा को चिंता हो जाती है और वह, उसके सभी दोस्तों के घर जाकर पता करते हैं, तो उन्हें पता चलता है, कि अभिमन्यु दो-तीन घंटे पहले ही घर के लिए निकल चुका था | अभिमन्यु के पापा उसके दोस्तों के साथ गाँव के आस-पास अभिमन्यु की तलाश करने निकल जाते हैं और कुछ घंटों की तलाश के बाद, अभिमन्यु एक नदी के किनारे लेटा हुआ दिखाई देता है | अभिमन्यु के पापा भागते हुए, अपने बेटे के पास जाते हैं और उन्हें पता चलता है, कि अभिमन्यु तो नशे में है | वह उसके दोस्तों से इसके बारे में पूछते हैं, तो दोस्तों का सर नीचे हो जाता है | दरअसल जन्मदिन मनाने के लिए, उन्होने एल्कोहल का इस्तेमाल किया था |

short story in hindi with moral
image by https://economictimes.indiatimes.com/

यह बात जानकर, अभिमन्यु के पापा उसके दोस्तों को बहुत डांटते हैं और उनसे कहते हैं, “तुम लोग दोबारा मेरे बच्चे के आस पास भी नहीं दिखना” और अपने बेटे को उसी हालत में उठाकर घर ले जाते हैं | जैसे ही अभिमन्यु मैं होश में आता है, तो उसके पापा उसे डांटते हुए कहते हैं, “आज के बाद, तुम घर से बाहर नहीं जाओगे | दिन प्रतिदिन बिगड़ते जा रहे हो | तुम्हें न, तो हमारी इज़्ज़त का ख्याल है और न ही अपने भविष्य का | अभिमन्यु को अपने पापा की बात दिल पर लग जाती है | दरअसल उसे अंदाज़ा नहीं था, कि एल्कोहल उसे इस हद तक बेइज़्ज़त करेगा और अब वह ठान लेता है, कि वह कुछ बनके ही रहेगा | उसके पापा के पास एक छोटा सा स्मार्ट फ़ोन था और जब उसके पापा सो जाते हैं, तो वह धीरे से वह फ़ोन निकाल लेता है और उसमें अपने लायक काम ढूंढने लगता है और उसे मोबाइल में एक ऑनलाइन विज्ञापन दिखाई देता है | जिसमें लिखा होता है, “यूट्यूब से पैसे कैसे कमाए” ? और अभिमन्यु जल्दी से उस विज्ञापन को खोलकर देखता है, तो उसे यह काम बहुत आकर्षित लगता है और वह मन बना लेता है, कि वह भी वीडियों बना कर पैसा कमाएगा ” लेकिन उसके पास ख़ुद का मोबाइल नहीं था | उसने तय किया, कि वह अपने पापा से एक मोबाइल लेने को कहेगा | लेकिन उसे पता था, कि उसके पापा उसे मोबाइल के लिए मना कर देंगे, क्योंकि वह अपने पापा की नज़र में एक बिगड़ा हुआ लड़का बन चुका था | लेकिन उसके पास और कोई रास्ता नहीं था | वह अपने पापा के कमरे में पहुँचता है और उनसे मोबाइल की ज़िद करने लगता है | उसके पापा उससे पूछते हैं, “तुम मोबाइल का क्या करोगे” और जैसे ही अभिमन्यु उनसे वीडियो बनाने की बात कहता है, तो वह उसे डांटने लगते हैं और कहते हैं, “यह फ़ालतू के काम मैं दिमाग़ मत लगाओ | मैंने तुम्हारे लिए, कपड़े की दुकान में बात की है और वह तुम्हें रखने के लिए मान गया है | तुम आज ही वहाँ चले जाना” | अभिमन्यु सोचता है, कि चलो अच्छा है | कपड़े की दुकान में काम करके कुछ पैसे मिलेंगे और मैं अपने लिए मोबाइल ख़ुद ख़रीद लूंगा | अभिमन्यु जल्दी से तैयार होकर, कपड़े की दुकान पहुँच जाता है और उसे वहाँ पता चलता है, कि उसकी तनख़ाह बहुत कम है | उसे 3 महीने लग जाएंगे, तब जाकर वह 1 मोबाइल ख़रीद पाएगा | लेकिन वह मजबूर है और वह काम के लिए हाँ कर देता है | अभिमन्यु के सर में यूट्यूबर बनने का भूत सवार हो चुका था |

यूट्यूबर की शादी motivation story
image by www.thetimes.co.uk

वह अपने काम को बड़ी मेहनत से करता है और एक हफ़्ते के काम से वह महीने भर की बिक्री कर देता है | यह देखकर कपड़े की दुकान का मालिक बहुत प्रसन्न होता है और वह अभिमन्यु को उपहार स्वरूप एक हफ़्ते में ही कुछ पैसे दे देता है | अभिमन्यु पैसे मिलते ही, बहुत ख़ुश हो जाता है और उसे समझ में आ जाता है | यदि मैं ऐसे ही काम करूं तो, जल्द से जल्द मैं अपना मोबाइल ख़रीद पाऊँगा और दो महीनों की कड़ी मेहनत के बाद, वह इतने पैसे जुटा लेता है, कि एक मोबाइल ख़रीद सकें | अभिमन्यु बाज़ार जाकर एक सामान्य स्मार्टफ़ोन ख़रीद लेता है | जिसमें कोई ख़ास कैमरा तो नहीं होती, लेकिन अभिमन्यु का काम चल सकता था और अब वह अपने काम के साथ साथ ख़ाली समय में यूट्यूब में वीडियो डालना प्रारंभ कर देता है और कुछ महीने गुज़रते ही, अभिमन्यु के लिए शादी का रिश्ता आता है | अभिमन्यु के मम्मी पापा उसकी शादी करने के लिए तरस रहे होते हैं, क्योंकि उन्हें पता था कि उनके लडके की शादी, इतनी आसानी से नहीं होगी | न ही, उसकी पढ़ाई अच्छी थी और न ही, उसके हालात और जब अभिमन्यु को, यह बात पता चलती है, कि उसके लिए शादी का रिश्ता आया है, तो वह मन ही मन ख़ुश हो जाता है और जैसे ही रिश्तेदार आते हैं, तो वह बन ठनकर बैठ जाता है | चाय नास्ते पर चर्चा के दौरान लड़की वाले, अभिमन्यु से कहते हैं, “अभी तो तुम कपड़े की दुकान में काम कर रहे हो, लेकिन क्या तुमने भविष्य में कुछ करने का सोचा है | कब तक कपड़े की दुकान में एक नौकर की तरह काम करोगे | ख़ुद की, छोटी सी दुकान खोल लो | हम भी थोड़ा मदद कर देंगे” | लेकिन अभिमन्यु उनसे कहता है, कि वह यूट्यूबर बनना चाहता है और उसके लिए वह वीडियो भी बनाने लगा है | उसकी यह बात सुनकर लड़की वालों के साथ साथ अभिमन्यु के पापा भी नाराज़ हो जाते हैं और कहते हैं, “मैंने तुम्हें मना किया था | अभी भी, तुम्हारे सर से वीडियो बनाने का भूत नहीं उतरा | अच्छा तो, तुमने इसी लिए मोबाइल लिया था” | अभिमन्यु का इरादा मज़बूत था और वह ठान चुका था, कि वह यहीं काम करेगा | अभिमन्यु की बात से लड़की वाले, रिश्ते के लिए मना कर देते हैं और वापस चले जाते हैं | अभिमन्यु के पापा इस बात से बेहद अपमानित महसूस करते हैं और मान जाते हैं, कि उनके लड़के का अब कुछ नहीं हो सकता | वह पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है | इन सारी बातों के दौरान एक बहुत बड़ा करिश्मा हो चुका था | दरअसल अभिमन्यु का एक वीडियों वायरल हो चुका होता है और अभिमन्यु के वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया था, लेकिन अभिमन्यु को यह बात साधारण लग रही थी | उसे एहसास भी नहीं था, कि अब वह क्या बनने जा रहा था | देखते ही देखते अभिमन्यु के वीडियो सोशल मीडिया पर छा गए और कई मार्केटिंग कंपनी, अभिमन्यु के साथ विज्ञापन करने के लिए, उससे संपर्क करने लगी | लेकिन अभिमन्यु, इन सब बातों से अनजान था | कुछ दिन गुज़रते ही मीडिया के कुछ लोग, अभिमन्यु का इंटरव्यू लेने के लिए, उसके घर पहुँचते हैं लेकिन वह कपड़े की दुकान में काम करने गया होता है | मीडिया वालों की मुलाक़ात अभिमन्यु के पापा से होती है और जब उन्हें अपनी बेटे की सफलता का पता चलता है, तो उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं होता और वह अभिमन्यु को फ़ोन लगाकर, घर आने को कहते हैं | अभिमन्यु ने अपने पापा को इतना ख़ुश, कई सालों से नहीं देखा था उसे समझ नहीं आ रहा था, कि उसने ऐसा क्या किया, जिसकी वजह से उसके पापा, इतनी ख़ुशी से उसे बुला रहे हैं और अभिमन्यु अपने काम से छुट्टी लेकर घर पहुँच जाता है और जब उसे सारी बात पता चलती है, तो बाप बेटे गले लगकर रोने लगते हैं | दरअसल मीडिया वालों ने उन्हें बताया, कि कई म्यूज़िक कंपनी वाले अभिमन्यु को अपने गाने के एलबम मैं लेना चाहते हैं | अभिमन्यु ने, वीडियो फ़िल्मी गानों पर डान्स करते हुए बनाए गए थे और सभी को, अभिमन्यु का डान्स करने का अंदाज़ बहुत पसंद आ रहा था और म्यूज़िक कंपनी वाले ही उन्हें 10 लाख रुपया एडवांस भी देंगे और इतनी बड़ी रक़म, अभिमन्यु के पापा ने कभी नहीं देखी थी | उन्हें यक़ीन ही नहीं था, कि उनके बेटे ने इतनी बड़ी सफलता पा ली थी और कुछ ही महीनों में, अभिमन्यु एक सोशल मीडिया स्टार बन चुका था और उसके स्टार बनते ही, उसकी शादी के लिए रिश्तों की लाइन लग जाती है | एक से एक रिस्ते अभिमन्यु को आने लगते हैं | अब अभिमन्यु ने फ़ैसला कर लिया था, कि वह शादी कर लेगा और वह अपने पापा को शादी के लिए हाँ कह देता है | अभिमन्यु का रिश्ता, एक मध्यम वर्गीय परिवार की, एक लड़की से लगता है, जिसने हाल ही में IPS की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी और अब अभिमन्यु, एक IPS ऑफ़िसर से शादी करने जा रहा था | अभिमन्यु की शादी पूरे गाँव के लिए, एक मिसाल बन जाती है |

यूट्यूबर की शादी hindi story
image by www.weddingsutra.com

उसके गाँव के लोगों को सोशल मीडिया की ताक़त का पता चल चुका था और अब घर घर के लड़के अभिमन्यु की तरह बनना चाहते थे | अभिमन्यु के एक फ़ैसले ने उसकी ग़रीबी ख़त्म कर दी थी और इसी के साथ यूट्यूबर की कहानी भी ख़त्म हो जाती है |

Visit for मजेदार कहानी
सॉफ्टवेयर बग | software bug | jabardast kahani

 

Leave a Comment